लंच में बनाएं मूंग दाल तड़का

लंच में बनाएं मूंग दाल तड़का

मूंग की दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद कम पसंद आता है. ऐसे में हम बता रहे हैं मूंग दाल तड़का की रेसिपी जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. लहसुन और राई का तड़क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप पीली मूंग की दाल
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून लहसुन कटी हुई
  • 1 टेबलस्पून इमली का पानी
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें.
- तय समय के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर दाल को अच्छी तरह से मैश कर लें.
- मीडियम आंच कूकर रखकर दाल में इमली का पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- दूसरी तरफ पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
- अब लहसुन डालकर भून लें.
- लहसुन के सुनहरा होने के बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़के को तुरंत दाल में डालकर 2 मिनट पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है मूंग दाल तड़का. रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मूंग दाल तड़का एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप पीली मूंग की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes