अब चौलाई साग बनाएं मूंग दाल के साथ

अब चौलाई साग बनाएं मूंग दाल के साथ

चौलाई का साग कई प्रकार से बनाते हैं, जैसे चौलाई-आलू भुजिया, चौलाई-बैंगन भाजी आदि. चौलाई को मूंग के दाल के साथ मिलाकर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनायी जाती है. कुछ घरों में मूंग दाल की जगह उरद दाल मिलाकर

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • - 250 ग्राम चौलाई, - 1/2 कप मूंग की दाल (आधा घंटा पानी में भीगी हुई), - 2 टेबलस्पून घी, - 2 टमाटर का पेस्ट, - 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, - 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, - 2 टेबलस्पून धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), - दो चुटकी हींग, - 1/2 टीस्पून जीरा, - 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, - नमक स्वादानुसार, - 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चौलाई साग बनाने के लिए सबसे पहले चौलाई को साफ करेंगे.
- साग की मोटी डंडियों को तोड़कर हटा देंगे. पत्तों को साफ पानी से 2 से 3 बार धोएंगे.
- धुली हुई साग चलनी में रखें ताकि इनका अतिरिक्त पानी निकल जाए.
- इसके बाद साग को बारीक काट लें.
- कटी हुई साग, मूंग की दाल और 3 कप पानी और नमक कुकर में डालकर मिला लें.
- कुकर बन्द करें और एक सीटी आने तक पका लें.
- एक सीटी लगने पर अब आंच बंद करें और कुकर को बिना सीटी निकाले 5 से 7 मिनट तक छोड़ दें.

तड़के के लिए
- साग में तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
- गर्म घी में हींग और जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
- अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
- जब मसाले अच्छे से पक जाए तो साग डालकर मिला लें और जरूरत पड़े तो नमक डाल लें.
- इसमें 2 से 2 उबाल आने तक पका लें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और धनियापत्ती मिलाएं.
- तैयार है गर्मागर्म चौलाई की दाल इसे रोटी, चटनी और चावल के साथ सर्व करें.

Photo: Geeta Seth

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब चौलाई साग बनाएं मूंग दाल के साथ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे - 250 ग्राम चौलाई, - 1/2 कप मूंग की दाल (आधा घंटा पानी में भीगी हुई), - 2 टेबलस्पून घी, - 2 टमाटर का पेस्ट, - 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, - 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, - 2 टेबलस्पून धनियापत्ती (बारीक कटी हुई), - दो चुटकी हींग, - 1/2 टीस्पून जीरा, - 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, - नमक स्वादानुसार, - 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes