बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ये पनीर पालक भुर्जी

बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ये पनीर पालक भुर्जी

आपने अंडा भुर्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन अब ट्राई करिए पनीर पालक भुर्जी. यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. इसे टमाटर डालकर बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप पालक
  • 2 कप पनीर1/2 टीस्पून जीरा
  • 2 कप टमाटर
  • 1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 प्याज कटी हुई
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- पनीर पालक भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को कई बार पानी से धोकर काट लें और प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को भी काट लें.
- अब पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- अब प्याज डालकर हल्का भून लें.
- प्याज के भुनने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें.
- इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक भून लें.
- अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
- इसमें पालक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पालक के नरम होने तक पका लें.
- जब पालक का पूरा पानी सूख जाए तब पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब पालक और पनीर को अच्छे से भूनने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपक न जाए.
- तैयार है पनीर पालक भुर्जी.

नोट:
- पालक और पनीर के हल्का भुन जाने के बाद पनीर को क्रश कर लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ये पनीर पालक भुर्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 2 कप पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes