ऐसे बनाएं राजस्थानी दाल ढोकली
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाएं राजस्थानी दाल ढोकली

यूं तो दाल ढोकली एक गुजराती डिश है, लेकिन आज हम इसे बनाएंगे राजस्थानी स्टाइल में. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दाल के लिए
  • 1 कप अरहर दाल
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
  • 1 टीस्पून जीरा, एक चुटकी हींग
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 8-10 करी पत्ता
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून आमचूर पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, ढोकली बनाने के लिए
  • 1 कप गेहूं
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/4 टीस्पून नमक
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून घी, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर 2 सीटी आने तक उबाल लें.
- इस बीच ढोकली बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक और घी डालकर मिक्स कर लें.
- अब पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे से रोटियां बेल लें और इन्हें चौकोर आकार में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी में एक उबाल आते ही रोटी के टुकड़े डालकर 15 मिनट तक उबाल लें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर दाल को चम्मच से चला लें.
- ढोकली के नरम होते ही इसमें दाल डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
- दूसरी तरफ पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसमें जीरा, हींग, करी पत्ता, डालकर भून लें भूनें.
- इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- जैसे ही टमाटर नरम हो जाए तो धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर तड़के को दाल में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है राजस्थानी दाल ढोकली. घी और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं राजस्थानी दाल ढोकली एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे दाल के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes