लंच में बनाएं राजमा, स्वाद में लगेंगे लजीज

लंच में बनाएं राजमा, स्वाद में लगेंगे लजीज

हम सोचते हैं कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ झटपट बनकर तैयार हो जाना चाहिए पर अक्सर ऐसा नहीं होता है. ऐसे में जब बात राजमा की हो तो जाहिर है इसे बनाने में समय ज्यादा लगता है, लेकिन हमारी आज की रेसिपी से

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप राजमा
  • 4 प्याज
  • 4 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी सोडा
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले राजमा को 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
- अब ग्राइंडर जार में प्याज और टमाटर डालकर अलग-अलग प्यूरी बना लें.
- तय समय के बाद तेज आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और सोडा डालकर राजमा उबलने के लिए रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- गरम तेल में जीरा और प्याज की प्यूरी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर दोनों को अच्छी तरह से भून लें.
- अब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
- 2 मिनट बाद कूकर का ढक्कन खोलकर राजमा को मसाले में डाल दें. ध्यान रहे कि इसका पानी अलग नहीं करना है.
- अगर ग्रेवी गाढ़ी लग रही हैं तो थोड़ा पानी मिलाकर राजमा को 10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है राजमा. चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं राजमा, स्वाद में लगेंगे लजीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes