बचे हुए रसगुल्लों से बनाएं स्वादिष्ट करी

बचे हुए रसगुल्लों से बनाएं स्वादिष्ट करी

अभी तक आपने रसगुल्ले को मिठाई की तरह ही खाया होगा पर क्या कभी आपने सोची है कि इसे आप करी का स्वाद भी दे सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं रसगुल्ला करी की.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आठ रसगुल्ले, दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप मटर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले हल्के हाथों से दबाकर सभी रसगुल्लों का रस निकाल लें.
- रस निकालने के बाद रसगुल्ले को पानी से अच्छे से धो लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें कटी हुई प्याज और टमाटर डालकर भूनें.
- टमाटर के गलने के बाद आंच बंदकर मिश्रण को ठंडा होने दें और पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब दोबारा मीडियम आंच में बचे हुए तेल में जीरा डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही इसमे टमाटर-प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट , मटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
- जब मसाला भुन जाए तो आंच धीमी कर इसमें नमक और पानी मिलाकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें रसगुल्ले डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं.
- रसगुल्लों के अच्छे से ग्रेवी में मिल जाने के बाद आंच बंद कर दें और ऊपर से धनिया पत्ती, कसूरी मेथी डालकर सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे हुए रसगुल्लों से बनाएं स्वादिष्ट करी एक लोकप्रिय दाल-सब्‍जी रेसिपी है, जिसे आठ रसगुल्ले, दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप मटर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes