लंच में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पनीर

लंच में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पनीर

मसाला पनीर एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है जिसे आप आसानी से लांच या डिनर में बना सकते हैं. पकवानगली में जानिए मसाला पनीर की शानदार रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 500 ग्राम, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, तीन हरी मिर्च, लहसुन की 10 कालियां, काजू 10-12, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले काजू को पीसकर पाउडर बना लें. फिर काजू के साथ लहसुन , टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और पानी मिक्सकर पेस्ट बनाएं.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही तैयार पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, लाल मिर्च , कसूरी मिलाकर चलाएं.
- एक मिनट बाद पनीर डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
- पानी मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक पकाएं. तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है मसाला पनीर. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या नान के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (151 ratings)
4.1 avg from 151 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर 500 ग्राम, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, तीन हरी मिर्च, लहसुन की 10 कालियां, काजू 10-12, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes