साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका
सर्दियों में साग खाने का अपना अलग मजा है. साग तभी टेस्टी लगती है जब इसे सही तरीके से बनाया जाए. कई लोग तो इसे घोटने यानी बनाने में लगने वाले ज्यादा समय से घर पर नहीं बनाते. अगर बनाते हैं तो फिर वैसा स
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 250 ग्राम पालक साग
- 250 ग्राम सरसों का साग
- 100 ग्राम बथुआ साग
- 2 हरी मिर्च
- 1 टीस्पून नमक
- 1/4 कप पानी
- 1-2 कटोरी लहसुन की कलियां
- 3 हरी मिर्च
- 2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 टेबलस्पून बेसन/मक्के का आटा, तड़का के लिए
- 1 टेबलस्पून घी
- 1 चुटकीभर हींग
- 4 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई
- 1 इंच बारीक कटी अदरक
- 1 छोटी प्याज, बारीक काट लें
- 1 टमाटर, बारीक काट लें, चुटकीभर नमक
विधि
- बथुआ के पत्ते भी छोटे-छोटे हों और डंठल कम हों.
- एक बात का और ध्यान रखना है कि तीनों साग को अलग-अलग धोना है. क्योंकि बथुआ में मिट्टी बहुत ज्यादा होती है.
- तीनों साग को धोने के बाद एक कुकर में डाल दें.
- ऊपर से नमक, हरी मिर्च और पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा लें.
- धीमी आंच में कुकर रखकर 5 सीटी लगा लें.
- कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद साग को निकालकर छान लें. इसका पानी भी रख लें.
- इसके बाद आधी साग मिक्सर जार में डालकर पीस लें और आधी बचाकर बाद में पीसें.
- ऐसा करने से साग घुटी हुई लगेगी. अगर पूरी साग को आप पीस देंगे तो स्वाद नहीं आएगा.
- साग के साथ मिक्सर जार में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर ग्राइंड कर लें.
- ग्राइंड करते समय जार में थोड़ा-सा साग का पानी डाल लें.
- साग को पीसने के बाद जार में बाकी बची साग डालकर ग्राइंड कर लें.
- अब मीडियम आंच में कुकर रखें. इसमें बचा हुआ साग का पानी और पिसी हुई साग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसे ढककर 15-20 मिनट तक पकाना है. पर ध्यान रखें कुकर पूरी तरह से ढंका न हो. अगर ढककर पकाएंगे तो साग में कड़वाहट आ जाएगी. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि साग जल न जाए.
- 20 मिनट तक पकाने के बाद एक कटोरी में बेसन और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अगर साग का पानी छनककर सूख जाए तो इसमें थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर मिला लें.
- साग में बेसन का घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 5-7 मिनट तक और पकाकर आंच से उतार लें.
- तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन रखें.
- इसमें घी डालकर गर्म करें. घी के गर्म होते ही हींग, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- इसके बाद इसमें टमाटर और चुटकीभर नमक डाल दें.
- तड़के को अच्छी तरह पकाना है.
- जब तड़का तैयार हो जाए तो इसमें साग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पालक साग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पालक साग तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका बनाने के लिए 250 ग्राम पालक साग के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT