पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंग की सब्जी

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंग की सब्जी

अंकुरित मूंग शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इन्हें किसी भी तरह से खाया जाए शरीर को पोषक तत्व काफी मात्रा में मिलता है लेकिन कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में इसकी सब्जी बनाना एक बेहतरी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मूंग
  • 2 आलू
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • 6-8 कली लहसुन
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- स्प्राउट्स की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए गर्म करने रख दें.
- तेल के गर्म होने पर अदरक और लहसुन डालकर इसे हल्का भून लें.
- अब प्याज, हरी मिर्च और हींग डालकर प्याज के नरम होने तक भूनें.
- प्याज के नरम होने के बाद टमाटर डालकर कुछ देर तक पका लें.
- धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें.
- अब आलू और मूंग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2 मिनट चलाते हुए पका लें.
- इसके बाद 1 कप पानी और नमक डालकर मिलाएं और आलू और मूंग के नर्म होने तक पका लें.
- अब हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
- तैयार है अंकुरित मूंग की सब्जी.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंग की सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 1 कप मूंग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes