बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन
बिरयानी का स्वाद इसके सालन की वजह से बढ़ जाता है. यह सालन हरी मिर्च से बनाया जाता है. यह खट्टा, चटपटा होता है. यह सालन खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी के साथ परोसा जाता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 टेबलस्पून मूंगफली के दाने
- 2 टेबलस्पून तिल
- 1 टेबलस्पून साबुत धनिया
- 1/2 टेबलस्पून जीरा
- 12 साबुत लाल मिर्च
- 8 हरी साबुत हरी मिर्च
- 3 टेबलस्पून चटनी( इमली, गुड़, खजूर)
- 5 1/2 टेबलस्पून तेल
- 1/2 टीस्पून सरसों
- 12 करी पत्ते
- 1 बड़ा प्याज, कद्दूकस कर लें
- 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 अदरक लहसुन का पेस्ट
- 3 कप पानी, एक तवा, कड़ाही, मिक्सर जार
विधि
- जब मूंगफली के दाने रोस्ट होने लगेंगे तो ये चटकने लगेंगे.
- इसके बाद इसमें तिल, साबुत धनिया, जीरा और लाल मिर्च डालें.
- चलाते हुए तिल और मूंगफली के सुनहरे हो जाने तक भूनें.
- सारी चीजों के एक प्लेट पर निकाल लें. इन मसालों को पूरी तरह से ठंडा होने दें.
- इसके बाद मिक्सर जार में सारे भूने हुए मसाले और 1 कप पानी डालकर पीस लें.
- यह पेस्ट एकदम चिकना और बारीक होना चाहिए.
- अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पीस लें.
- पेस्ट को अलग रख दें.
- अब मिर्च में चीरा लगा लें. मिर्च को फाड़ना नहीं है बस चीरा लगाना है.
- अब मिर्च के बीच में इमली की चटनी भर दें.
- कड़ाही को साफ करके फिर से मीडियम आंच पर रखें.
- इसमें तेल डालें. तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें.
- इसके बाद इसमें सरसों, करी पत्ता, प्याज डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- 3 मिनट तक चलाते हुए मसालों को अच्छी तरह पकाएं.
- फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं.
- कड़ाही में 1/2 कप पानी डालकर मिला लें.
- फिर एक चम्मच चटनी और 1/2 लीटर पानी डालकर 12 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- जब तक सालन उबल रहा है. दूसरे गैस पर तवा गर्म करें.
- तवे पर एक चम्मच तेल डालें. गर्म होने पर इसमें मिर्च रखकर तल लें. इसमें 2 मिनट लगेंगे.
- मिर्च को सालन में डालकर मिला लें. ढककर 10 मिनट तक और पकाएं.
- आंच बंद करके मिर्च सालन को कटोरी में निकाल लें.
- बिरयानी, रोटी या फिर चावल के साथ इस सालन का लुत्फ ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 टेबलस्पून मूंगफली के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन बनाने के लिए सबसे पहले 4 टेबलस्पून मूंगफली के दाने तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन बनाने के लिए 4 टेबलस्पून मूंगफली के दाने के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT