ऐसे बनाइए कच्चा केला मटर की सब्जी

ऐसे बनाइए कच्चा केला मटर की सब्जी

कच्चे केले के चिप्स तो आपने बहुत खाए होंगे, अब इसकी सब्जी भी बनाकर देखिए. यह बहुत जल्दी बनती है और खाने में भी स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कच्चा केला
  • 1/4 कटोरी मटर
  • 1/4 टीस्पून सरसों दाना
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कच्चे केले का छिलका उतारकर, इसे धोकर टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालकर चटकाएं.
- अब प्याज, कच्चा केला, मटर और हरी मिर्च डाल दें.
- नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर पैन को ढक दें.
- बीच-बीच में चलाते रहें और 15-20 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है कच्चा केला मटर की सब्जी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए कच्चा केला मटर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कच्चा केला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes