लंच या डिनर में बनाएं लौकी-बेसन की सब्जी

लंच या डिनर में बनाएं लौकी-बेसन की सब्जी

लौकी बहुत ही कम लोगों को पसंद आने वाली सब्जी है. आमतौर पर इसे बोरिंग सब्जी कहा जाता है, लेकिन इस लौकी-बेसन की डिश के बाद आप लौकी के फैन हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लौकी
  • 2 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून जीरा, एक चुटकी हींग
  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 1/2 टीस्पून मेथी के बीज
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 2 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- साथ ही टमाटर और हरी मिर्च भी काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, हींग और मेथी के बीज डालकर तड़काएं. - अब बेसन डालकर हल्का भून लें.
- भुने हुए बेसन में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं.
- इसमें टमाटर और नमक डालकर चलाते हुए पकाएं.
- जब टमाटर बेसन में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तब लौकी और पानी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- जब लौकी पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें.
- तैयार लौकी-बेसन की सब्जी पर हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं लौकी-बेसन की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes