गर्मी में सेहतमंद रहेगा ये वेजिटेबल रायता

गर्मी में सेहतमंद रहेगा ये वेजिटेबल रायता

वेजिटेबल रायता में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डाला जाता है. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं. रायता बनाने के लिए ठंडी दही का इस्तेमाल करना चाहिए.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप दही
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून काला नमक
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 प्याज, बारीक काट लें
  • 1 टमाटर, बारीक काट लें1 गाजर, कद्दूकस किया हुआ
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटी शिमला
  • 3 टेबलस्पून बारीक कटा खीरा
  • 1 टीस्पून, बारीक कटी पुदीनापत्ती
  • 1 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
  • 2 हरी मिर्च, बारीक काट लें, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- वेजिटेबल रायता बनाने से पहले दही को 10-12 मिनट तक फ्रिजर में रख दें.

- इसके बाद एक बड़े बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें.

- ध्यान रहे दही में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए.

- इसके बाद दही में जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

- इसके बाद दही में बारी-बारी से सब्जियां डालेंगे.

- वेजिटेबल रायता के लिए दही में सबसे पहले प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालकर मिलाएंगे.

- फिर इसमें टमाटर, धनिया और पुदीने की पत्तियां और इसके बाद हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.

- तैयार है वेजिटेबल रायता. सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें.

- इस रायता अपने मनपसंद पराठों के साथ खाएं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में सेहतमंद रहेगा ये वेजिटेबल रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes