लंच में इस अलग अंदाज में बनाइए खीरे का रायता
Back
रायता वेज,लंच,डिनर

लंच में इस अलग अंदाज में बनाइए खीरे का रायता

रायता खाने के स्वाद को और भी स्वादिष्ट बना देता है. सिंपल बूंदी का रायता तो आप अक्सर खाते ही हैं, आज इस अलग अंदाज में बनाइए खीरे का रायता.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कटोरी दही
  • 1 खीरा (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून अनार के दाने, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में पानी और दही डालकर अच्छे से फेंट लें.
- अब इसमें खीरे के टुकड़े और हरी मिर्च डाल दें.
- खीरे को अच्छे से मिक्स कर जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- तैयार है खीरे का रायता. हरा धनिया और अनार के दाने से गार्निश कर सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो खीरा कद्दूकस कर भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (20 ratings)
3.3 avg from 20 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में इस अलग अंदाज में बनाइए खीरे का रायता एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes