वेट लॉस के लिए ऐसे बनाइए कर्ड राइस

वेट लॉस के लिए ऐसे बनाइए कर्ड राइस

 गर्मी में कर्ड राइस शरीर को ठंडक पहुंचाता है. यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही पचाने में आसान और वेट लॉस में लाभकारी होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी राइस (सिंगल पॉलिश्ड), एक छोटी कटोरी दही, एक छोटा चम्मच उड़द दाल, एक छोटा चम्मच चने की दाल, आधी छोटी कटोरी मूंगफली, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक सूखी लाल मिर्च, एक सफेद प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), चुटकीभर अदरक (कद्दूकस किया हुआ), करी पत्ते 5-6, आधा छोटा चम्मच राई, चुटकीभर मेथी दाना, चुटकीभर हींग, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर दो सीटी में उबाल लें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में मूंगफली को सूखा ही भून लें.
- मूंगफली में नमक डालकर एक और बार चलाकर इसे निकाल लें.
- अब उसी पैन में मीडियम आंच में तेल गरम करने के लिए रखें.  
- गरम तेल में राई, मेथी दाना, उड़द दाल, चने की दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
- इनके भुनने के बाद सफेद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर भूनें.

- सबसे आखिर में हींग मिलाए और आंच बंद कर दें.
- अब पके हुए चावल को एक कटोरी में निकालकर रख लें.
- इसमें दही मिलाएं. दही के बाद भुनी मूंगफली डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.  
- इसके बाद ऊपर से तैयार तड़का डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार है कर्ड राइस. हरा धनिया और अनार के दानों से गार्निश कर सर्व करें.  

नोट:
सिंगल पॉलिश्ड राइस में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. खाने में हल्का, पचाने में आसान और वेट लॉस में लाभकारी होता है सिंगल पॉलिश्ड राइस.   


ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेट लॉस के लिए ऐसे बनाइए कर्ड राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी राइस (सिंगल पॉलिश्ड), एक छोटी कटोरी दही, एक छोटा चम्मच उड़द दाल, एक छोटा चम्मच चने की दाल, आधी छोटी कटोरी मूंगफली, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक सूखी लाल मिर्च, एक सफेद प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), चुटकीभर अदरक (कद्दूकस किया हुआ), करी पत्ते 5-6, आधा छोटा चम्मच राई, चुटकीभर मेथी दाना, चुटकीभर हींग, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes