लंच या डिनर में बनाएं हरी लहसुन का सिंधी पुलाव

लंच या डिनर में बनाएं हरी लहसुन का सिंधी पुलाव

सिंधियों में हरी लहसुन के पुलाव को 'साई थूम जो पुलाव' कहा जाता है. चूंकी सर्दियों में हरी लहसुन की आवक काफी बढ़ जाती है और इसकी तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए हरी लहसुन के साथ मेथी और मटर मिक्स पुलाव

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 1 कप मेथी बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप मटर
  • 4-6 हरी लहसुन
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 धनिया पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले हरी लहसुन का सफेद हिस्सा अलग कर इन्हें छटा-छोटा काट लें.
- फिर बचे हुए हरे पत्तों को छोटा-छोटा काट लें.
- मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन का हिस्सा हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- लहसुन के सुनहरा होने पर इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं.
- अब मेथी, मटर, चावल, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- भगोने को आधा ढककर चावल पकाएं. इसलिए इससे पानी भगोने के बाहर नहीं आएगा.
- चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
- जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं और तुरंत पुलाव पर डालकर मिक्स कर दें.
- तैयार है हरी लहसुन का पुलाव. इसे तले हुए आलू और फ्राइड हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं हरी लहसुन का सिंधी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes