लंच या डिनर में बनाएं कॉर्न काजू पुलाव

लंच या डिनर में बनाएं कॉर्न काजू पुलाव

आपने पुलाव तो कई तरह से बनाकर खाया होगा, लेकिन कॉर्न काजू पुलाव का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इसे एक बार खाने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 1 कप कॉर्न
  • 1 कप काजू
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 1/2 हरी शिमला मिर्च
  • 1 गाजर
  • 1 हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1 तेजपत्ता, एक इंच टुकड़ा दालचीनी
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, घी 2 बड़ा चम्मच, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर 30 मिनट के लिए चावल भिगोकर रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- घी के गरम होने पर इसमें काजू फ्राई कर प्लेट पर निकाल कर अलग रख लें.
- अब हरी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भून लें.
- मसालों के भुनते ही प्याज और टमाटर डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसमें गाजर, कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर सब्जियों को पकाएं.
- सब्जियों के हल्का पकने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक भून लें.
- तय समय के बाद चावल का पानी छानकर कूकर में चावल, नमक, डेढ़ गिलास पानी और काजू डालकर मिलाएं और कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर पुलाव प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है कॉर्न काजू पुलाव. दही या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं कॉर्न काजू पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes