लंच में बनाएं कटहल बिरयानी

लंच में बनाएं कटहल बिरयानी

आपने चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज बनाकर खाएं कटहल बिरयानी जो स्वाद में बेहद लजीज लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप कटहल
  • 2 कप बासमती चावल
  • 1/2 कप फूलगोभी (कटी हुई)
  • 1/4 कप दही
  • 4 प्याज (कटी हुई)
  • 2 तेज पत्ता
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून बिरयानी मसाला
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें तेज पत्ता, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर कटहल डालकर 2-3 मिनट भून लें.
- अब बिरयानी मसाला, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, दही और फूलगोभी डालकर मिलाएं चलाते हुए पकाएं.
- कटहल के मसाले में मिल जाने के बाद इसमें चावल डालकर कुछ देर पकाएं.
- अब पानी डालकर 3 सीटी आने तक पकने दें.
- तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोलकर बिरयानी प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है कटहल बिरयानी. दही या रायते के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (3 ratings)
3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं कटहल बिरयानी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कटहल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes