लंच में बनाएं केसर-मटर पुलाव
Back
राइस वेज,डिनर

लंच में बनाएं केसर-मटर पुलाव

केसर-मटर पुलाव स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला पुलाव है. अगर घर में कभी कोई आ जाए और जल्दी में खाना तैयार करना है तो ये पुलाव बेस्ट है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी बासमती चावल
  • 1 कटोरी मटर
  • 1 चम्मच केसर, आधा कप दूध, थोड़ी सी लौंग, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, तेजपत्ते, काली मिर्च, कुछ अखरोट के टुकड़े, काजू, बादाम, किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- केसर को दूध में घोल लें. चावल को पानी में भिगो दें.
- अब घी गरम करके किशमिश डालकर, सूखे मेवे हलके गुलाबी तलकर बाहर निकालें.
- इसके बाद सारे खड़े गरम मसाले घी में डालें. आधा केसर दूध व चावल डालकर चलाएं.
- ढाई कटोरी पानी, मटर, किशमिश और नमक डालकर उबालें.
- तैयार हो जाने पर बचा केसर, दूध डालकर 2-3 मिनट तक ढक दें.
- परोसने के समय तले सूखे मेवों से सजाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (255 ratings)
4 avg from 255 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं केसर-मटर पुलाव एक लोकप्रिय वेज,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes