लंच या डिनर में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पुलाव

लंच या डिनर में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पुलाव

लंच हो या डिनर चावल फटाफट तैयार होने के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगते हैं. ऐसे में सादा सावल की जगह पर पुलाव बना लिया जाए तो फिर क्या ही कहने. तो चलिए आज बनाते हैं मेथी पुलाव जो खाने में लाजवाब लगता

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 1 कप मेथी को पेस्ट
  • 1/2 कप प्याज
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ी इलायची
  • 2 हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 हरी मिर्च, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होने पर इसमें राई, बड़ी इलायची, हरी इलायची, लौंग और तेजपत्ता डालकर तड़काएं.
- इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें.
- अब मेथी का पेस्ट डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 2 से 2 1/2 कप पानी डालकर ढककर पकाएं. आप चाहें तो भगोने की जगह प्रेशर कूकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
- जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें.
- तैयार है मेथी पुलाव. इसे रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes