मिनटों में ऐसे तैयार करें ये मिक्स वेज पुलाव

मिनटों में ऐसे तैयार करें ये मिक्स वेज पुलाव

यूं तो पुलाव खाना किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन कई बार इसे बनाने में समय बहुत लग जाता है. पर आज हम आपको बता रहे हैं किस तरह से मिनटों में टेस्टी और हेल्दी पुलाव तैयार कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 1 कप प्याज
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 1 कप टमाटर
  • 1/2 कप गाजर
  • 1/2 कप स्वीट कॉर्न
  • 1/2 कप फूलगोभी
  • 1 कप आलू
  • 1 कप मटर
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं.
- फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद सभी सब्जियां डालकर 2 से 4 मिनट तक पका लें.
- जब सब्जियां नरम हो जाएं तब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब चावल डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर पानी और गरम मसाला डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पका लें.  
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर पुलाव प्लेट पर निकाल लें और हरे धनिये से सजा दें.
- तैयार है मिक्स वेज पुलाव. पापड़ और रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिनटों में ऐसे तैयार करें ये मिक्स वेज पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes