लंच या डिनर में बनाएं मिक्स वेज तहरी

लंच या डिनर में बनाएं मिक्स वेज तहरी

आपने तहरी तो कई बार बनाकर खाई होगी, लेकिन आज हमारे तरीके से बनाएं मिक्स वेज तहरी. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 2 कप प्याज
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 1 कप टमाटर
  • 1/2 कप बीन्स
  • 1/2 कप स्वीट कॉर्न
  • 1 कप आलू
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर सभी सब्जियां डालकर 2 से 4 मिनट तक पका लें.
- जब सब्जियां नरम हो जाएं तब गरम मसाला, हल्दी पाउडर और नमक डाल दें.
- अब चावल डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पका लें.  
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर तहरी को प्लेट पर निकाल लें और हरे धनिये से सजा दें.
- तैयार है मिक्स वेज तहरी. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं मिक्स वेज तहरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes