ऐसे बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट सोया मटर पुलाव

ऐसे बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट सोया मटर पुलाव

सोया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आपने सोया की सब्जी तो बहुत खाई होगी, पर क्या कभी इसे मिक्स कर पुलाव बनाया है? यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप चावल
  • 1 कप सोया चंक्स
  • 1 कप मटर
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तेल  जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर एक सीटी में चावल उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी में सोया डालकर उबाल लें.
- पुलाव बनाने के लिए अब मीडियम आंच में एक अलग पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.  
- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भूनें.
- अब इसमें सोया, मटर, और चावल डाल दें.
- नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और 5-8 मिनट तक पकाएं .
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है सोया मटर पुलाव.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट सोया मटर पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes