लंच में बनाएं पालक पनीर पुलाव

लंच में बनाएं पालक पनीर पुलाव

अब तक आपने पालक-पनीर का स्वाद सब्जी में ही चखा होगा. इस टेस्ट को एक अलग डिश में ट्राई करने के लिए आजमाएं यह  पालक-पनीर पुलाव की रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बासमती चावल
  • 2 कप पालक बारीक कटी हुई, एक कप पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन की 5 कलियां
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • 3 से 4 लौंग
  • 4 से 5 काली मिर्च, एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 तेजपत्ते, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चावल साफ करके धो लें. इन्हें 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
- अब कूकर में पानी, एक चम्मच घी या तेल और चावल डालकर ढक्कन लगाएं. फिर कूकर को गैस पर रखें और चावल उबाल लें.
- कूकर में एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. दूसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- अब गैस पर पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और कालीमिर्च का तड़का लगाएं.
- इसके बाद तड़के में प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
- टमाटर नर्म होकर पक जाएं तो पैन में डालकर मिक्स करें. पालक को ढककर मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं.
- अब पैन से ढक्कन हटाकर इसमें उबले चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- चावल को 2 से 3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (39 ratings)
4.2 avg from 39 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं पालक पनीर पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes