इस तरह से बनाएं ग्रीन गार्लिक सलाद

इस तरह से बनाएं ग्रीन गार्लिक सलाद

अक्सर आप सलाद खाने से हिचकिचाते हैं क्योंकि कुछ लोगों को यह बोरिंग लगता है, लेकिन आज की ग्रीन गार्लिक सलाद की रेसिपी के बाद आप सलाद के फैन हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1/4 कप काबूली चने उबले हुए
  • 1/2 कप हरा लहसुन (कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 1/4 कप मूंगफली पाउडर
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून काला नमक
  • 1/4 टीस्पून नींबू का रस

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले ग्राइंडर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक, लहसुन और मूंगफली पाउडर डालकर इनकी चटनी बना लें.
- एक कटोरी में चने, टमाटर और हरी चटनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- इसमें नींबू का रस और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं.
- तैयार है ग्रीन गार्लिक सलाद. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह से बनाएं ग्रीन गार्लिक सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 टमाटर (कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes