थाई चिकन सलाद बनाने की विधि
Back
सलाद नॉन-वेज

थाई चिकन सलाद बनाने की विधि

थाई चिकन सलाद एक हेल्दी सलाद है. चिकन ब्रेस्ट से बना यह सलाद टेस्टी भी है और पौष्टिक भी. आइए जानते हैं कैसे इसे बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 900 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
  • 1 टेबलस्पून लहसुन
  • 3 टेबलस्पून सरसों का तेल
  • 2 प्याज
  • 1 टेबलस्पून तुलसी
  • 1 टेबलस्पून शहद
  • 3 कप पानी
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टीस्पून थाई लाल मिर्च
  • 2 टेबलस्पून पुदिना
  • 1 टेबलस्पून धनियापत्ती, नमक स्वादानुसार, काला नमक स्वादानुसार
  • 1 लेटिस पत्ता/सलाद पत्ता

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- थाई चिकन सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें.
- अब चिकन ब्रेस्ट, काला नमक और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
- लगभग 20 मिनट तक इसे उबलने दें.
- अब गैस बंद कर दें और चिकन को पानी से निकालककर ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने के बाद चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब चिकन को 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- इसके बाद लहसुन, तुलसी, धनिया, प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- गैस पर एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख लें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें लहसुन और प्याज डाल दें.
- ऊपर से तुलसी, धनिया, पुदिना और लाल मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- अब चिकन के टुकड़े डालकर मिलाएं. आंच से उतार लें.
- ऊपर से नमक, नींबू का रस और शहद डालकर लेटिस के पत्ते पर रख दें.
- तैयार थाई चिकन सलाद को सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

थाई चिकन सलाद बनाने की विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 900 ग्राम चिकन ब्रेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes