पेरि पेरि चिकन स्क्वायर

पेरि पेरि चिकन स्क्वायर

पेरि पेरि सॉस की ताज़गी और मसालेदार स्वाद में मेरिनेट किया चिकन, जिसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया गया है। एक बेहतरीन स्टार्टर।

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
  • 1 इंच के टुकड़ों में कटे हुए
  • 2 हबानेरा मिर्च, मोटे तौर पर कटी हुई
  • 3-4 बर्ड्स आई मिर्च
  • 1 मध्यम प्याज, मोटा कटा हुआ
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • स्वादानुसार नमक, सूखे मिक्स हर्ब्स एक बड़ा चुटकी
  • 1 चम्मच पपरिका
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 अंडे की जर्दी, कोटिंग के लिए ब्रेडक्रम्ब्स, डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • परोसने के लिए टमाटर केचप

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

• हबानेरा मिर्च, बर्ड्स आई मिर्च, प्याज, लहसुन, नमक, सूखे मिक्स हर्ब्स, पपरिका और नींबू का रस ब्लेंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
• नॉन-स्टिक पैन गरम करें, पेस्ट डालकर 8-10 मिनट तक भूनें और थोड़ा ठंडा होने दें।
• चिकन को बड़े बाउल में लें, तैयार मिश्रण, नमक और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अंडे की जर्दी डालकर फिर मिलाएं और 20 मिनट के लिए मेरिनेट होने रखें।
• कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें।
• चिकन के टुकड़ों को ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट करें।
• मध्यम आंच पर चिकन के टुकड़े धीरे-धीरे तेल में डालें और सुनहरा भूरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
• डीप फ्राई किए चिकन को किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें।
• सर्विंग प्लेट में चिकन रखें और टमाटर केचप के साथ गरमागरम परोसें।

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पेरि पेरि चिकन स्क्वायर एक लोकप्रिय डिनर,पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes