आलू प्याज मसाला मैगी

आलू प्याज मसाला मैगी

मैगी एक ऐसी झटपट बनने वाली डिश है जिसे हर उम्र के लोग गपागप खा जाना बहुत पसंद करते हैं. आइए जानते हैं आलू-प्याज वाली मैगी बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 पैकेट मैगी
  • 1 पैकेट मैगी मसाला, पानी जरूरत के अनुसार
  • 2-3 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (घर में ही तैयार कर सकते हैं मैगी मसाला)
- तेल के गर्म होते ही आलू, प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा मसाला डालकर सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भून लें.
- अब मैगी और बाकी का बचा हुआ मसाला डालकर सभी चीजों को एकसाथ अच्छे से मिक्स कर लें.  (ऐसे बनाएं माइक्रोवेव में मैगी)
- जरूरत के अनुसार पानी डालें और 2 मिनट तक पकाएं. (मैगी मसाला टिक्की)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. आलू प्याज वाली गर्मागर्म मैगी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (35 ratings)
4.2 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू प्याज मसाला मैगी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes