ऐसे बनाइए बेसन-सूजी वेजिटेबल चीला

ऐसे बनाइए बेसन-सूजी वेजिटेबल चीला

बेसन का करारा चीला खाने में बहुत ही मजेदार लगता है, पर कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें चीला खाना पसंद नहीं होता है. ऐसे में अब आप एक बार इस नए अंदाज में चीला बनाकर देखिए, आपको जरूर पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी बेसन
  • 1/2 कटोरी चावल का आटा
  • 1/4 कटोरी सूजी
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर साबुत धनिया
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 टीस्पून देगी मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में तेल के अलावा सभी चीजें डालकर एकसाथ अच्छे से मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करें.
- तवे के हल्का गरम होते ही इस पर जरा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
- जैसे ही तेल गरम हो जाए आंच धीमी कर गोलाकार में चीला डालें.
- एक तरफ से सिक जाने के बाद इसे पलटकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
- तैयार है बेसन-सूजी वेजिटेबल चीला.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें पत्तागोभी, कद्दूकस की हुई गाजर आदि भी डाल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (10 ratings)
3 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बेसन-सूजी वेजिटेबल चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes