इस परफेक्ट रेसिपी से बनाइए सॉफ्ट ढोकला

इस परफेक्ट रेसिपी से बनाइए सॉफ्ट ढोकला

घर में स्पंजी और मुलायम ढोकला बनाने के लिए सामग्री का सही अनुपात होना बहुत जरूरी है. अगर ली गई मिश्रण की सामग्री में थोड़ा-भी कम ज्यादा हो गया ढोकला सही नहीं बनेगा. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम बत

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बेसन 1 कप, रवा डेढ़ चम्मच, चीनी 3 चम्मच, साइट्रिक एसिड 1/2 चम्मच, नमक 1 चम्मच, पानी 1 कप, फ्रूट सॉल्स 1 चम्मच, ढोकला बनाने वाला बर्तन, प्रेशर कूकर, छौंका के लिए सामग्री, करी पत्ते 8-10, पानी आधा कप, चीनी एक बड़ा चम्मच, नमक 1/4 छोटा चम्मच, बारीक सेंव 2 बड़ा चम्मच

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- एक बर्तन में बेसन, रवा, चीनी साइट्रिक एसिड और नमक डालकर छान लें.
- इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर घोल कर तैयार करें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा मोटा हो और न ही पतला.
- ढोकले के बर्तन में हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- प्रेशर कूकर या ढोकले को स्टीम करने वाले बर्तन में पानी डालकर आंच पर रख दें.
- बेसन वाले घोल में आखिर में फ्रूट साल्ट डालकर जल्दी से घोलकर बर्तन में डालकर गर्म पानी वाले बर्तन में डाल दें.
- जब पानी से भाप निकलने लगे तभी ढोकले वाला बर्तन इसमें रखें.
- भाप में ढोकले को 15 मिनट तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
- ढोकले को चाकू से काटकर दूसरे बर्तन में रखें.
- एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच पर रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ते, हरी मिर्च, चीनी, नमक और पानी डालकर उबाल लें.
- इस उबले पानी को ढोकले पर डाल दें.
- ऊपर से बारीक सेंव छिड़कर खाएं और खिलाएं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस परफेक्ट रेसिपी से बनाइए सॉफ्ट ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बेसन 1 कप, रवा डेढ़ चम्मच, चीनी 3 चम्मच, साइट्रिक एसिड 1/2 चम्मच, नमक 1 चम्मच, पानी 1 कप, फ्रूट सॉल्स 1 चम्मच, ढोकला बनाने वाला बर्तन, प्रेशर कूकर, छौंका के लिए सामग्री, करी पत्ते 8-10, पानी आधा कप, चीनी एक बड़ा चम्मच, नमक 1/4 छोटा चम्मच, बारीक सेंव 2 बड़ा चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes