ऐसे बनाएं अरबी की चाट

ऐसे बनाएं अरबी की चाट

अरबी की चाट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए हेल्दी भी होती है. इसमें अरबी को उबालकर चटनी के साथ मिक्स कर चाट तैयार की जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4-6 अरबी के पीस
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया2 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून मीठी चटनी
  • 1 टेबलस्पून हरी चटनी, चाट मसाला स्वादानुसार, काला नमक स्वादानुसार, अदरक के लच्छे, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले प्रेशर कूकर में पानी डालकर 4-6 सीटी आने तक अरबी पका लें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर अरबी का पानी अलग कर लें और इसे छील लें.
- अब अरबी को एक कटोरी में डालकर ऊपर से मीठी और हरी चटनी डाल दें.
- फिर लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, हरी मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- तैयार है अरबी की चाट. हरा धनिया और अदरक के लच्छे डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं अरबी की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-6 अरबी के पीस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes