नाश्ते में बनाएं बेसन आलू का चीला

नाश्ते में बनाएं बेसन आलू का चीला

बेसन आलू का चीला बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होने के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे बनाने में उबले आलू की जगह कच्चे आलू का इस्तेमाल किया गया है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप बेसन
  • 1 कच्चा आलू
  • 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया कटा हुआ, रिफाइंड तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें.
- एक बर्तन में बेसन, आलू, शिमला मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम होने दें.
- तेल के गरम होते ही घोल का एक बड़ा चम्मच तवे पर चारों तरफ फैलाते हुए डालें.
- 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं फिर चीले को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
- इसी तरह से बाकी चीले भी तैयार कर प्लेट में रखते जाएं.
- तैयार है बेसन आलू का चीला. इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (10 ratings)
4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं बेसन आलू का चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes