ऐसे बनाइए ब्रेड आलू टिक्की

ऐसे बनाइए ब्रेड आलू टिक्की

आलू टिक्की का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. आप इसमें ब्रेड मिक्स कर एक लजीज नाश्ता बना सकते हैं जिसे यकीनन घर के सभी बहुत पसंद करेंगे. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू (उबले हुए)
  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टेबलस्पून धनियापत्ती ( बारीक कटी हुई)
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आलू के साथ सभी समाग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
- ब्रेड को भी इसी में क्रश कर दें.
- अब हथेलियों को चिकना कर मिश्रण की 4-5 लोइयां बना लें और चपटाकर टिक्की का आकार दें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इस पर तेल डालें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सारी टिक्कियों को रखें और दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है ब्रेड आलू टिक्की. गर्मागर्म टिक्कियों को चाट मसाला , हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (8 ratings)
4 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ब्रेड आलू टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 आलू (उबले हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes