ऐसे बनाएं छाछ वाली नमकीन सेवईं

ऐसे बनाएं छाछ वाली नमकीन सेवईं

आपने प्याज वाली, बिना प्याज वाली और भी कई तरह की नमकीन सेवईं का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं छाछ वाली सेवईं. इसे बनाने के लिए प्लेन छाछ का इस्तेमाल किया गया है. यह झटपट बनतकर तैयार होने के साथ

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप सेवईं
  • 2 कप छाछ
  • 1 आलू कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून जीरा  
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें अजवाइन और जीरा डालकर तड़काएं.
- अब आलू और शिमला मिर्च डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं.
- फिर सेवईं डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- अब धीरे-धीरे छाछ डालकर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
- उबाल आते ही इसमें नमक डालकर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है छाछ वाली नमकीन सेवईं. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं छाछ वाली नमकीन सेवईं एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप सेवईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes