ये है फलाफल बर्गर बनाने का तरीका

ये है फलाफल बर्गर बनाने का तरीका

अगर आप बर्गर खाने के शौकीन हैं पर केवल इस बात से रह जाते हैं कि आप आलू नहीं खाते हैं, तो उदास होने की कोई बात नहीं है. अब आप घर पर ही काबुली चने के बर्गर भी बना सकते हैं. यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप काबूली चना (रातभर भिगोया हुआ)
  • 7-8 लहसुन
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2  टीस्पून बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार
  • 1 बर्गर बन
  • 1/2 दही पानी निकला हुआ
  • 2 टमाटर स्लाइस में कटे हुए
  • 2 टेबलस्पून धनिये और पुदिना की चटनी
  • 4 लेटस की पत्ती, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मिक्सर में प्याज, काबुली चने और लहसुन डालकर अच्छे से पीस लें.
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें.
- फिर इसमें नमक, जीरा पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसे एक टिक्की का आकार दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल गर्म होने के बाद इसमें टिक्कियां तलकर इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.

- साथ ही इसी गर्म तेल में पार्सले के पत्तों को भी फ्राई कर लें.
- अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही बर्गर बन को बीच में से काटकर दो हिस्से कर तवे पर सेंक लें.
- एक छोटे बाउल में दही और धनिये- पुदीने की चटनी डालकर अच्छे से मिक्स कर सॉस तैयार कर लें.
- अब बर्गर के एक हिस्से पर सॉस लगाएं.
- फिर इसके ऊपर लेटस के पत्ते, टमाटर के स्लाइस, टिक्की रखकर ऊपर से तले हुए पार्सले के पत्तों रखकर दूसरे हिस्से से कवर कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है फलाफल बर्गर बनाने का तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप काबूली चना (रातभर भिगोया हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes