फ्रूटी दही बड़ा चाट

फ्रूटी दही बड़ा चाट

फ्रूटी दही बड़ा चाट काफी मस्त लगती है. खास बात है कि इस चाट बनाने के लिए बड़ों को फ्राई नहीं किया जाता बल्कि स्टीम किया जाता है. इसके बाद बड़े को दही, चटनी और फल मिक्स करके खाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप धुली उड़द दाल
  • 1/2 टीस्पून मेथी दाना
  • 1 टीस्पून अदरक हरी मिर्च पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून सौंफ
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1 टीस्पून ईनो
  • 1 टीस्पून हरा धनिया पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून पुदीने की चटनी
  • 2 टीस्पून तेल
  • 1 कप फेंटा हुआ दही
  • 2 टेबलस्पून अनार दाने
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ आम
  • 1/2 बारीक कटा हुआ केला
  • 1 टीस्पून पिसी हुई शक्कर
  • 2 टीस्पून इमली की चटनी
  • 1/2 टीस्पून भुना हुआ जीरा
  • 1/4 टीस्पून काला नमक
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, कुछ पुदीने के पत्ते, इडली का सांचा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाना भिगो लें.

- नियमित समय बाद दाल का पानी निकालकर पीस लें.

- एक बाउल या बर्तन में पिसी दाल निकालकर इसमें अदरक हरी मिर्च पेस्ट, सौंफ, नमक, पुदीने की चटनी और हरा धनिया डालकर मिलाएं और 5 मिनट तक फेंटें.

- स्टीमर में पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें. इडली के सांचे पर तेल लगाकर चिकना कर लें.

- अब दाल के पेस्ट में ईनो डालकर अच्छे से मिला लें और इडली के सांचे में थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें.

- सांचे को स्टीमर के अंदर डालकर 15-20 तक स्टीम कर लें.

- बड़ों के पकने के बाद उन्हें नमक के पानी में डालें और एक मिनट के बाद निकाल लें.

- एक मिनट के बाद पानी निचोड़कर सर्विंग प्लेट पर रखें.

- एक बर्तन में दही, अनार, आम, केला और पिसी हुई शक्कर को अच्छे से मिलाकर बड़ों पर डालें.

- इन सब के बाद काला नमक, दोनों चटनियां, भुना जीरा, लाल मिर्च और पुदीने से सजाकर फ्रूटी दही बड़ा चाट सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रूटी दही बड़ा चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप धुली उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes