गुड़ खुरमा

गुड़ खुरमा

खुरमा मध्य भारत में काफी पसंद किया जाता है. तीज के खास मौके पर यह हर घर में गुझिया के साथ बनते हैं. इसमें गुड़ की मिठास और करारापन होता है जो इसे और भी खास बनाता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कटोरी गेहूं का आटा
  • 1 चौथाई कटोरी रवा
  • 1 कटोरी गुड़
  • 1 तिहाई कटोरी पानी
  • 1 कटोरी कटे हुए मेवे ( काजू, किशमिश, बादाम, चिरौंजी
  • नारियल)
  • 1 चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर
  • 4 इलायची पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच घी मोयन के लिए, तलने के लिए घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले गुड़ में थोड़ा सा पानी मिलाकर उबाल लें जिससे यह पिघल जाए. जब यह पिघलने लगे तो इसमें घी डाल दें.
- गुड़ के घोल को ठंडा कर छान लें.
- अब इसमें आटा और बाकी की सामग्री डालकर आटा गूंद लें. और इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद आटे में घी लगाकर बड़ी और मोटी पूरियां बेलें. फिर चाकू से खड़ा व तिरछा खुरमा काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. जैसे ही घी गर्म हो जाए तो इसमें खुरमा डालकर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें.
- इन खुरमे को आप 10 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (104 ratings)
4.3 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुड़ खुरमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes