स्नैक्स में मजेदार लगते हैं ये हरी मिर्च के भरवां पकौड़े

स्नैक्स में मजेदार लगते हैं ये हरी मिर्च के भरवां पकौड़े

हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी से लेकर अचार बनाने तक किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. मेहमानों को सर्व करने से लेकर किटी पार्टी तक यह एक अच्छा ऑप्शन है. तो चलिए बिना देर क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप बेसन
  • 3 बड़ी हरी मिर्च
  • 1 कप प्याज
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला, एक चुटकी हींग, एक चुटकी बेकिंग पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चुटकी कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर साफ कर लें.
- अब चाकू की मदद से इनके बीच चीरा लगाकर सारे बीज निकाल लें.
- एक बर्तन में प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और स्टफिंग तैयार करें.
- सभी हरी मिर्च में स्टफिंग भर दें.
- एक दूसरे बर्तन में बेसन में नमक, कसूरी मेथी और पानी डालकर इसका घोल बना लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
- अब भरी हुई हरी मिर्च को बेसन के घोल में डिप कर गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से सारी हरी मिर्च तल लें.
- तैयार है हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में मजेदार लगते हैं ये हरी मिर्च के भरवां पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes