ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
- 8 ब्रेड स्लाइस, मल्टीग्रेन
- 2 छोटे चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच ऑरेंज जेस्ट/संतरे का छिलका
- 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच ताजे मिक्स्ड हर्ब्स, कटे हुए
- 8-10 लहसुन की कली, बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/4 कप म्योनीज, मक्खन स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार
विधि
- एक बॉउल में चिकन डालें और उसमें शहद, संतरे का छिल्का, नमक, काली मिर्च, हर्ब्स, लहसुन और चिल्ली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें.
- ओवन को 180°सेल्सियस तक प्रीहीट करें.
- एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में तेल गरम करें. उसमें चिकन ब्रेस्ट रखें और पलटते हुए पकाएं जबतक दोनों तरफ ग्रिल के निशान आ जाएं.
- अब चिकन को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर बेकिंग ट्रे पर रखें. ट्रे को गरम ओवन में रखकर 10-15 मिनट तक पकाएं.
- 15 मिनट के बाद ट्रे को बाहर निकालें और ठंडा करके इसे पतला-पतला काट लें.
- अब चिकन और म्योनीज को एक बाउल में डालकर मिलाएं.
- इसके के बाद ब्रेड के चारो स्लाइस पर मक्खन लगाएं और हर स्लाइस पर चिकन का मिश्रण रखें और बचे चारो स्लाइस से इसे ढक दें.
- तैयार सैंडविच के बाहर थोड़ा सा मक्खन लगाएं.
- एक नॉन स्टिक ग्रिलर गरम करें. उसपर सैंडविच रखें और करारे होने तक ग्रिल करें.
- गरमागरम हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच तैयार हैं. इसे आप चाय, कॉफी या अपने पसंद के शेक के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच बनाने के लिए 2 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT