ब्रेकफास्ट में बनाएं इडली पोहा

ब्रेकफास्ट में बनाएं इडली पोहा

आपने ब्रेकफास्ट में पोहा तो कई बार खाया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं इडली पोहा. यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • इडली बनाने के लिए
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 कप पानी, चुटकीभर नमक
  • 1 टीस्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट, पोहा बनाने के लिए
  • 2 इडली
  • 1 कप प्याज (कटा हुआ)
  • 1 कप टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 2 टीस्पून टोमैटो सॉस
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
-  सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, नमक और 1 कप पानी डालकर मिक्स करें और लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर एक बर्तन में रखकर पानी गरम करने के लिए रख दें.
- अब इडली के सांचे में तेल लगाएं.
- तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
- सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर इडली को प्लेट पर निकाल लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें राई डालकर तड़काएं.
- अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट पकाएं.
- अब इडली के छोटे-छोटे टुकड़े कर इसमें डालकर कड़छी की मदद से मिला लें और 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर इडली पोहा को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है इडली पोहा. चाट मसाला डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं इडली पोहा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे इडली बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes