शाम के स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट मिक्स वेज समोसे

शाम के स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट मिक्स वेज समोसे

चाय समोसे की जुगलबंदी तो सभी को भाती है. ऐसे में कहीं आलू के समोसे पसंद किए जाते हैं तो कहीं पनीर का स्वाद लोगों को समोसे खाने पर मजबूर कर देता है. पर आज इन सबसे हटकर हम बता रहे हैं मिक्स वेज समोसे जि

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 2 उबले आलू
  • 1/4 कप पनीर
  • 1/4 कप प्याज
  • 1/4 कप मटर
  • 1/4 कप गाजर
  • 1/4 कप पत्तागोभी
  • 1/4 कप बीन्स
  • 1/4 कप फूलगोभी
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- फिर पनीर छोड़कर सभी सब्जियां डालकर नरम होने तक पकाएं.
- सब्जियों के नरम होने पर इसमें पनीर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें.
- समोसे का भरावन तैयार है.
- एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई को पूरी जितना बेलकर भरावन का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.
- तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें.
- तेल में समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रहे समोसे तलते समय आंच को मीडियम कर लें.
- इसी तरह से सारे समोसे तल लें.
- तैयार है मिक्स वेज समोसे. चाय के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाम के स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट मिक्स वेज समोसे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes