नाश्ते में बनाएं मूंग दाल ढोकला

नाश्ते में बनाएं मूंग दाल ढोकला

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का नाश्ता हर कोई चाहता है यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होना चाहिए. ऐसे में मूंग दाल ढोकला बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • मिश्रण के लिए
  • 3/4 कप पीली मूंग दाल
  • 1 टीस्पून हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1 1/2 टीस्पून इनो फ्रूट सॉल्ट
  • 1 टेबलस्पून चीनी, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
  • 1 टीस्पून राई
  • 8-10 करी पत्ता
  • 1 टेबलस्पून तेल, हरी मिर्च

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले ग्राइंडर जार में मूंग दाल, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- अब एक बर्तन में पेस्ट, बेसन, चीनी, हींग, नमक, तेल, हल्दी पाउडर और दही डालकर मिक्स करें और 30 मिनट के लिए रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें.
- अब ढोकले के सांचे में तेल लगाएं.
- तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
- सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर ढोकले को प्लेट पर निकाल लें.
- दूसरी ओर तड़के के लिए मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
- तैयार तड़के को ढोकले पर डाल दें.
- तैयार है मूंग दाल ढोकला. चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (4 ratings)
3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं मूंग दाल ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मिश्रण के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes