ब्रेकफास्ट में बनाएं मशरूम उत्तपम

ब्रेकफास्ट में बनाएं मशरूम उत्तपम

साउथ इंडियन फूड का हिस्सा होने की वजह से इसे सभी बहुत चाव से खाते हैं. उत्तपम का घोल सूजी और दही मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन आज हम बना रहे हैं चावल और दाल मिक्स मशरूम उत्तपम. यह स्वाद और सेहत दोनों से

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 किलो चावल
  • 250 ग्राम उड़द की दाल
  • 100 ग्राम चना दाल
  • 20 ग्राम प्याज बारीक कटी हुई
  • 30 ग्राम मशरूम बारीक कटे हुए
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसारपानी घोल बनाने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को पानी में भिगोकर 10-12 घंटों के लिए रख दें.
- तय समय के बाद ग्रांइडर जार में चावल, दाल, काली मिर्च और नमक डालकर उत्तपम का बैटर बना लें.
- मीडियम आंच में तवे पर हल्का सा पानी छिड़क लें.
- अब बैटर को एक बार चम्मच की मदद से दोबारा फेंट लें और तवे पर गोलाकार में फैला दें.
- बैटर पर प्याज और मशरूम के टुकड़े फैलाकर चम्मच की मदद से हल्का दबा दें.
- अब चारों तरफ थोड़ा सा तेल डालकर उत्तपम को पलट लें. ऐसा कर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे उत्तपम सेंक लें.
- तैयार है मशरूम उत्तपम. कोकोनट चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं मशरूम उत्तपम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes