व्रत स्पेशल: ऐसे बनाइए खस्ता अजवाइन मठरी

व्रत स्पेशल: ऐसे बनाइए खस्ता अजवाइन मठरी

मठरी तो आप सभी ने बहुत बार और बहुत तरह की बनाई और खाई होगी. अब बनाएं व्रत वाली अजवाइन मठरी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप सिंघाडे़ का आटा
  • 1/2 कप राजगीरा का आटा
  • 1 चम्मच बादाम (तले हुए)
  • 1 चम्मच पिस्ता ( तले हुए)
  • 1 कप घी
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई)
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच नारियल का बूरा, सेंधा नमक स्वादानुसार, गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- अजवाइन की मठरी बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े का आटा, राजगीरा का आटा, बादाम, पिस्ता , काली मिर्च , अजवाइन, नारियल का बूरा, सेंधा नमक, 2 चम्मच घी और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से गूंदे लें.
- गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और इन्हें हथेलियों के बीच में रखकर चपटाकर मठरी का शेप दें.
- धीमी आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में बचा हुआ घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही इसमें 3 से 4 मठरियां एकसाथ डालें.
- आंच मीडियम और तेज करते हुए सारी मठरियों को सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है अजवाइन मठरी. अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर लें.
- ठंडा होने के बाद आप इन्हें महीनों तक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत स्पेशल: ऐसे बनाइए खस्ता अजवाइन मठरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सिंघाडे़ का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes