ऐसे बनाएं पनीर भुर्जी नूडल्स

ऐसे बनाएं पनीर भुर्जी नूडल्स

मैगी को बहुत तरह से बनाकर खाया जाता है. पिज्जा, बर्गर, वेज से लेकर नॉनवेज तक इसका तड़का लगता है. इसमें पनीर मिलाकर एक नई डिश बना सकती हैं, जिसे पनीर भुर्जी नूडल्स कहते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक प्याज, बारीक काट लें
  • 1/2 शिमला मिर्च छोटे टुकड़ों में काट लें
  • 3 हरी मिर्च बारीक काट लें
  • 1 पैकेट मैगी मसाला नूडल्स
  • 100 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में काट लें
  • 1 टमाटर, बारीक काट लें
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती, जरूरत के अनुसार पानी, सॉस पैन, पैन

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सॉस पैन में पानी और मैगी डालकर उबाल लें. जैसा पैकेट में लिखा है.
- इसके बाद पैन को मीडियम आंच पर रखकर इसमें तेल डालें.
- तेल गर्म होने पर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद पैन में टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें.
- टमाटर के मुलायम होने तक पकाएं.
- इसके बाद पैन में पनीर के टुकड़े डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें नमक डालकर मिक्स करें.
- पनीर भुर्जी मसाला तैयार है. इसे पकी हुई मैगी पर तैयार पनीर भुर्जी मसाला डालकर मिलाएं.
- इस पर बारीक कटी धनियापत्ती डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं पनीर भुर्जी नूडल्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक प्याज, बारीक काट लें और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes