शाम के स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा

शाम के स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा

पनीर ब्रेड पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि इसे बनाना काफी मुश्किल होता है. तो आज हम बताते हैं ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी जिससे आप आसानी से इसे घर पर बना

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 स्लाइस ब्रेड
  • 2 कप बेसन
  • 1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून अजवायन
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े के लिए घोल तैयार कर लें.
- एक बर्तन में पनीर, अजवायन, अदरक, नमक और चाट मसाला डालकर स्टफिंग तैयार करें.
- स्टफिंग का एक चम्मच ब्रेड के ऊपर लगाएं और दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
- अब चाकू की मदद से ब्रेड को बीच से तिकोना काट दें.
- इसी तरह से दूसरी ब्रेड भी तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- इस बीच बेसन के घोल में बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें.
- भरी हुई ब्रेड को बेसन के घोल में डिप कर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से सारे ब्रेड पकौड़े तलकर प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है पनीर ब्रेड पकौड़ा. इसे चटनी के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो ब्रेड पकौड़ों पर सूखी लाल मिर्च की चटनी छिड़क सकतें हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (14 ratings)
3.6 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाम के स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 स्लाइस ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes