स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड रोल

स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड रोल

पनीर से बनी हर डिश स्वादिष्ट लगती है. ऐसे में पनीर ब्रेड रोल बनाए जाएं तो फिर क्या ही कहने. इसे बनाना बहुत आसान होता है और यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
  • 1/2 कप उबले आलू
  • 1/2 कप प्याज
  • 1/4 कप शिमला मिर्च
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में पनीर, आलू, प्याज, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
- एक ब्रेड लें फिर बेलन की मदद से हल्का बेल लें.
- अब मिश्रण का एक चम्मच ब्रेड पर रखकर ब्रेड को रोल करें.
- ब्रेड के किनारों पर पानी लगाकर इसे बंद कर दें.
- इसी तरह से सारी तरह से सारी ब्रेड तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- अब ब्रेड रोल रखकर इन्हें शैलो फ्राई कर लें.
- एक प्लेट पर फ्राई किए हुए सारे रोल रखते जाएं.
- तैयार है पनीर ब्रेड रोल. सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाएं पनीर ब्रेड रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes