ब्रेकफास्ट में बनाएं पनीर-प्याज सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेकफास्ट में बनाएं पनीर-प्याज सैंडविच

पनीर खाने के शौकीन लोगों के लिए पनीर-प्याज सैंडविच बहुत ही लजीज डिश है. इसे बहुत ही कम समय में आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 कप प्याज (कटी हुई)
  • 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला मिक्स करें.
- फिर पनीर मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें. मिश्रण तैयार है.
- अब एक ब्रेड की स्लाइस पर एक चम्मच मिश्रण का रखकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
- मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- ब्रेड रखकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारी सैंडविच तैयार कर लें.
- तैयार है पनीर-प्याज की सैंडविच. गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं पनीर-प्याज सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes