ब्रेकफास्ट में बेस्ट हैं ये पोहा बॉल्स

ब्रेकफास्ट में बेस्ट हैं ये पोहा बॉल्स

नाश्ते में पोहा हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन कई बार इसे खाते-खाते कुछ लोग उब जाते हैं. ऐसे में हम लाए हैं पोहा में एक नया ट्विस्ट, जो है पोहा बॉल्स. यह खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप पोहा
  • 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 कप प्याज
  • 1 कप शिमला मिर्च
  • 1 टीस्पून नारियल पाउडर
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/4 काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
- अब पोहे को धोकर साफ करें.
- एक कटोरी में पोहा, दही, प्याज, शिमला मिर्च, चाट मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर और नारियल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर बॉल्स के लिए मिश्रण तैयार करें.
- तैयार मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर बॉल्स बना लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- अब बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल कर तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
- एक प्लेट में टिशु पेपर रखकर सभी बॉल्स इसमें रख दें.
- तैयार है पोहा बॉल्स. इन्हें दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बेस्ट हैं ये पोहा बॉल्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप पोहा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes