बनाइए कच्चे केले की एक नई डिश: कच्चा केला चिवड़ा

बनाइए कच्चे केले की एक नई डिश: कच्चा केला चिवड़ा

टी टाइम स्नैक्स के लिए कुछ लाइट चाहते हैं तो कच्चा केला चिवड़ा से बढ़िया और कुछ नहीं हो सकता है. इसे बनाकर आप एक हफ्ते तक रख सकते हैं. बहुत सारे चीजें मिली होने के कारण यह एक हेल्दी स्नैक्स होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कच्चा केला (कद्दूकस किया हुआ )
  • 1 कप भुनी मूंगफली
  • 10 से 15 करी पत्ता
  • 2 मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 8 से 10 काजू
  • 8 से 10 बादाम
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चीनी बूरा1 छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- कच्चा केला चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल के गर्म होते ही केले को फ्राई कर लें.
- जब केला सुनहरा हो जाए तो इसे एक प्लेट पर निकाल लें.
- फिर इसी पैन में मूंगफली, काजू , करी पत्ता, मिर्च, किशमिश और बादाम डालकर सुनहरा होने तक तलकर आंच बंद कर दें.
- अब एक बड़े बर्तन में फ्राई की हुई सारी सामग्री और कच्चा केला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं .
- नमक, लाल मिर्च पाउडर , चाट मसाला और चीनी बूरा डालकर मिलाएं.
- तैयार है कच्चा केला चिवड़ा. ठंडाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाइए कच्चे केले की एक नई डिश: कच्चा केला चिवड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कच्चा केला (कद्दूकस किया हुआ ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes